28 मार्च 2015 - 19:26
 सऊदी अरब अमेरिका और इस्राईल की कठपुतली।

अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अब्दुल मालिक हौसी ने कहा है कि सऊदी अरब मध्य पूर्व में अमेरिका और इस्राईल की कठपुतली के रूप में काम कर रहा है।

अबनाः रिपोर्ट के अनुसार अंसारुल्लाह आंदोलन के प्रमुख अब्दुल मालिक हौसी ने कहा है कि सऊदी अरब मध्य पूर्व में अमेरिका और इस्राईल की कठपुतली के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यमन की जनता पर सऊदी अरब के क्रूर व भयानक हमलों से दुनिया में आले सऊद को नफरत की निगाहों से देखा जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र में सऊदी अरब को विश्व शक्तियों की कठपुतली बताते हुए कहा कि यमन पर हमला अमेरिका और इस्राईल की एक सुनियोजित साजिश है और इस साजिश को सऊदी अरब मजबूती पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इस्राईल अव्यवस्था व अशांति के शिकार देश यमन के टुकड़े करके वहां की जनता की सिक्योरिटी और आज़ादी को छीनने का इरादा रखते हैं।
उन्होंने कहा कि जब वहाबियों की कठपुतलियां अलकायदा और आईएसआईएल यमन में विफल हो गये तो उसके बाद सऊदी वहाबियों ने यमन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब को यह बात जान लेनी चाहिये कि यमन की जनता किसी भी आक्रामकता का मुंह तोड जवाब देने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि यमन पर हमला सऊदी सरकार की आक्रामकता, दुश्मनी और अहंकार को दर्शाता है और इन हमलों से यह बात साफ पता चलती है कि हमलावर क्रूरता और हैवानियत की एक जीती जागती मिसाल है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब ने यमन पर हमला करके अपनी मूर्खता का सबूत दिया जिसका उसको खामियाजा भुगतना पड़ेगा।